1/28/10

पहेली जिस का जबाब आप के सामने है...

आज थोडा आराम आया है जुकाम से, दो राते तो सो भी नही सका,ओर अब ३१ जेसे जेसे नजदीक आ रही है, तो दिल करता है अब बिलकुल चुस्त हो जाऊ, बार बार घडी देखता हुं, तो मुझे एक पहेली याद आ गई... ओर इस पोस्ट के बाद मै फ़िर फ़रवरी १० के बाद ही अगली पोस्ट कर पाऊंगा, लेकिन कल जबाब देने जरुर आऊंगा...

आप सब के पास एक नही बहुत सी घडियां है, जिसे आप रोजाना एक बार नही हजारो बार देखते है, तो ध्यान से आज घडी को देखे( सिर्फ़ सुई वाली घडियो को) ओर जब दिन के बारहा बजते है तो घडी की सुईयां ( तीनो) १२ पर होती है, ओर जब ६ बजते है तो तीनो सुईयां फ़िर से एक सीध मै होती है, यानि छोटी सुई ६ पर ओर बडी (दोनो मिन्ट ओर सेकिंड)सुई्यां १२ पर होती है,
तो क्या आप बतायेगे यह तीनो सुईयां दोबारा कब एक सीध मै खडी होगी, यानि वो कोन सा समय होगा जब फ़िर से तीनो सुईया फ़िर से ६ बजे वाली पोजिशन मै आ जायेगी.... वो कोन सा समय होगा जब दोबारा से तीनो से सुईयां फ़िर से एक सीधी लाईन मै आयेगी उस समय कितने बजने मै कितने मिन्ट होगे, कितने सेकिंड होगे.... सुईयां किसी भी पोजिशनम हो, लेकिन सीधी होनी चाहिये

27 comments:

  1. मै देर से पहुचा लगता है ।

    ReplyDelete
  2. ३ बजने में १५ मिनट और १५ सेकण्ड पर तीनो सुईयां एक सीध में होंगी

    ReplyDelete
  3. हमारे विचार से तो शायद 7 बजकर 5 मिनट और 5 सैकिंड पर होनी चाहिए....बाकी आपको पता होगा या फिर कोई ओर गुणीजन बता ही देगा !

    ReplyDelete
  4. 3:43 o clock..but guess kiya hoon sahi hone ki gurrantee nahi hai aur bhi logo ke uttar ka wait kar raha hoon..waise badhiya paheli..dhanywaad

    ReplyDelete
  5. अगले दिन ६ बजे। नहीं क्या।
    मेरे ख्याल से ऐसा १२ बार हो सकता है।

    ReplyDelete
  6. 9 बज कर १५ मिनट और १५ सेकेन्ड...


    बाकी तो हरि जैसा चाहें. :)

    ReplyDelete
  7. अभी तक कोई जबाब सही नही आया,आज ध्यान से देखे अपनी घडी जबाब आप के सामने ही तो है

    ReplyDelete
  8. Sahab! Us Waqt 7 Bajkar 5 Minut Aur 5 Second Honge!..


    Regards


    Ram K Gautam

    ReplyDelete
  9. agar mera jawab sahi ho to mujhe mail se bata dena aur mujhe 101 percent yakeen hai ki i m right bcz boss is always right

    ReplyDelete
  10. ३ बजने में १५ मिनट और १५ सेकण्ड पर।
    मेरे ख्याल से ऐसा १२ बार हो सकता है।
    डॉ. दराल ने ठीक ही तो कहा है!

    ReplyDelete
  11. 12 बजकर 33 मिनट 33 सेकेंड।

    ReplyDelete
  12. ऐसा तो कई बार हो सकता है जब तक गिन-गिन कर बताऊंगा बिजली चली जायेगी..

    ReplyDelete
  13. घड़ी में छः बजे वाली स्थिति अगली बार छः बजने तक 11 बार बनेगी अर्थात् 12 घंटे में 11 बार ऐसा होगा अतः प्रत्येक बार 12/11 घंटे याने कि लगभग 1 घंटा 5 मिनट 27.27 सेकंड के बाद ऐसी स्थिति बनेगी।

    ReplyDelete
  14. 6 बजे के बाद की बात हो रही है तो 7 बज कर 6 मिनट 6 सेकेंड पर लगभग सीधी होंगी थोड़े सेकेंड पहले दो सुइयाँ ही सीधी मिलेंगी और ऐसा हर ६५-६६ मिनट पर होगा।
    तीनों सुइयां पूरी तरह सीधी, १२ बजे ही होंगी।
    दो सुइयों (घंटा और मिनट की)के सीधे होने का बिल्कुल सही समय बिना घड़ी के ही बताया जा सकता है।

    ReplyDelete
  15. वशिष्ठ जी का जवाब मेरा भी माना जाये

    ReplyDelete
  16. सही जबाब इन सारी टिपण्णियों मै आ चुका है, तो अब चाहे तो आप अपना जबाब बदल सकते है...

    ReplyDelete
  17. राज जी,
    मुझे तो बस ललित शर्मा जी की मूछों वाली स्थिति घड़ी देखने पर एक बार याद आती है और वो टाइम होता है दस बजने में दस मिनट...

    जय हिंद...

    ReplyDelete
  18. ये तो पेचिदा सवाल है.

    रामराम.

    ReplyDelete
  19. जी के अवधिया जी का जबाब सही है !!

    ReplyDelete
  20. sorry, देर से आने के लिए.. लेकिन अवधिया जी पहले ही सही जवाब दे चुके हैं..
    जय हिंद...

    ReplyDelete
  21. @ RC Mishra जी ६ बजे के बाद की बात नही आप को पुरी घडी मै किसी भी समय यह बताना है कि तीनो सुईयां किस समय फ़िर से ६ बजे वाली पोजिशन मै आयेगी,
    अवधिया जी आप से माफ़ी चाहुंगा आप का जबाब गलत है :(

    ReplyDelete
  22. 07:05:05
    08:10:10
    09:15:15
    10:20:20
    11:25:25
    12:30:30
    01:35:35
    02:40:40
    03:45:45
    04:50:50
    05:55:55
    06:00:00

    प्रणाम

    ReplyDelete
  23. 12 बजकर 33 मिनट 33 सेकेंड

    ReplyDelete
  24. घड़ी की सुईयां सीधी करते-करते घड़ी ही टेढी हो गयी। :)

    ReplyDelete
  25. ताऊ जी से सहमत होने में ही भलाई है....

    ReplyDelete

नमस्कार, आप सब का स्वागत है। एक सूचना आप सब के लिये जिस पोस्ट पर आप टिपण्णी दे रहे हैं, अगर यह पोस्ट चार दिन से ज्यादा पुरानी है तो मॉडरेशन चालू हे, और इसे जल्द ही प्रकाशित किया जायेगा। नयी पोस्ट पर कोई मॉडरेशन नही है। आप का धन्यवाद, टिपण्णी देने के लिये****हुरा हुरा.... आज कल माडरेशन नही हे******

Note: Only a member of this blog may post a comment.

मुझे शिकायत है !!!

मुझे शिकायत है !!!
उन्होंने ईश्वर से डरना छोड़ दिया है , जो भ्रूण हत्या के दोषी हैं। जिन्हें कन्या नहीं चाहिए, उन्हें बहू भी मत दीजिये।