Showing posts with label गीतो की गंगा. Show all posts
Showing posts with label गीतो की गंगा. Show all posts

3/18/10

बहुत दिन हो गये अन्ताक्षरी खेले हुये

बहुत दिन हो गये हैं ना अन्ताक्षरी खेले हुये, तो आईये आज फिर से खेलते हैं।  आप क्यो नही आते अन्ताक्षरी खेलने, एक बार आओ फ़िर देखे केसे आप बचपन मै लोट जाते है, हम सब को भी कभी कभी बच्चा बनना चाहिये, तभी तो हम अपने बच्चो के दोस्त बन पायेगे....
तो आईये ओर हम संग खेले ओर थोडी देर के लिये सब गम भुल जाये...
नये आने वाले मित्रों के लिये भी आज अन्ताक्षरी के कुछ नियम दोबारा बता देते हैं।
कृप्या अपने दिये हुए अक्षर पर खुद गाना ना गायें। अपना अक्षर देने के बाद कृप्या धैर्य रखें और 2-3 मिनट इंतजार करने के बाद कमेंट पन्ने को रिफ्रेश या रिलोड करें। F5 दबा कर, अपने दिये अक्षर के बाद गाये गानों को जरूर पढें, अगर कोई गलती करता है तो सबको सचेत करें। चेन को टूटने ना दें, अगर चेन टूटती है तो सबको बतायें और वहीं से शुरू करें जहां से चेन टूटी थी। अगर एक ही अक्षर पर दो टिप्पणियां आती हैं तो पहले पब्लिश हुई टिप्पणी के दिये अक्षर पर गाना लिखें। झुंझलायें नहीं और जल्दी से रिफ्रेश करके टिप्पणी लिखें। 
नोट - इस पेज को टैब में खुला रखिये और अपना गाना गाकर और अंतिम अक्षर " " के बीच में लिखकर टिप्पणी करके आप दूसरी टैब में ब्लाग्स और चिट्ठियां पढ सकते हैं, और दूसरे कार्य कर सकते हैं। फिर जब फ्री होते हैं तो एक बार फिर से पेज को रिफ्रेश या रिलोड करिये और फिर से खेलना शुरु कर दीजिये। जब आप जल्दबाजी में टाईप करते हैं या कोई गाना एकदम से याद आता है या दूसरे लोगों के गाये गानों को पढते हैं तो एकदम से आपके होठों पर जो मुस्कान आती है - "क्या आपने उसे महसूस किया है?" बताईयेगा जरूर। तो चले आज की आंतक्षरी की तरफ़.. 
होंठों में ऐसी बात मैं दबा के चली आई
खुल जाये वही बात तो दुहाई है दुहाई 
"ई" से

12/3/09

अन्ताक्षरी 12 गीतों भरी

आज  सुबह की आप सब को प्यारी प्यारी से नमस्ते, सलाम सुनिये केसा मुड है आप सब का? अजी अच्छा ही होगा, नास्ता तो कर ही लिया होगा ना, तो चलिये अन्तर सोहिल ओर राज भाटिया की तरफ़ से आप सह को एक सुंदर सी मुस्कान.
तो चले आज की आंताक्षरी की तरफ़.... लेकिन अगर हम से कोई गलती हो तो आप लोगो ने हमे बतानी है, ओर बताये रोजाना इस आंताक्षरी को चलाये या सप्ताह मै दो गीतो की आंताक्षरी ओर एक कविताओ ओर गजल की... लेकिन अपनी राय जरुर दे, ओर हम भी अपनी सलाह कर रहे है,

हा कल की विजेता है हमारी संगीता पुरी जी, अब हो जाये जोर दार तालिया
अन्य प्रत्योगियो का भी बहुत बहुत धन्यवाद
ओर शुकर वार को कविताओ, गजलो, शेरो शायरी की जेसा की अंतर सोहिल जी ने लिखा है, वो आंताक्ष्री होगी जो इतवार तक चले गी जिस मै तीन पहले विजेता होगे शुकर वार, शनि वार ओर इतवार के ओर भारतिया समय अनुसार रात १० बजे तक जिन की आखरी टिपण्णी होगी वो ही विजेता होगा,

तो अब गप्पे बन्द ओर चले अब आंताक्षरी की तरफ़..

तेरा ग़मख़्वार हूँ लेकिन मैं तुझ तक आ नहीं सकता
मैं अपने नाम तेरी बेकसी लिखवा नहीं सकता

"त"  से

11/30/09

अंताक्षरी १० गीतो भरी

अन्ताक्षरी नंO 10 गीतों भरी में आपका स्वागत है।
अन्ताक्षरी के बारे में आप अपने विचार भी व्यक्त करेंगें तो हमें सुविधा होगी, जिससे इस खेल में रोचकता बनी रहे। आशा है इसी प्रकार आपका सहयोग मिलता रहेगा । आप सबके सुझावों और शिकायतों का हमें इंतजार है।

अन्ताक्षरी को ज्यादा रोचक बनाने के लिये कुछ फेर-बदल किये गये हैं और नये आने वाले मित्रों के लिये भी आज अन्ताक्षरी के कुछ नियम दोबारा बता देते हैं।

1> सोमवार से वीरवार तक हर रोज नयी अन्ताक्षरी गीतों भरी खेली जायेगी। इसका भारतीय समय सुबह 10:00 बजे से अगली सुबह 6:00 तक रहेगा। यानि आप पूरे बीस घंटे में किसी भी समय जब फ्री हों तब भी खेल पायेंगें।
2> शुक्रवार को शुरू होने वाली अन्ताक्षरी कविताओं भरी को इतवार की सुबह 6:00 बजे तक खेला जायेगा।
3> अन्ताक्षरी कविताओं भरी में आप अपनी या किसी की भी कोई कविता, शेर, गजल गा सकते हैं।
4> प्रत्येक अन्ताक्षरी में तीन विजेता हो सकते हैं। प्रथम सबसे ज्यादा टिप्पणी करने वाले (आयोजकों की नही), द्वितीय जिनके दिये अक्षर पर कोई भी गाना नही आयेगा, तृतीय जो आखिर तक खेल खेलेंगें।
5> सोमवार को सभी विजेताओं के नाम घोषित किये जायेंगें और उनके ब्लाग या नयी पोस्ट को भी प्रचारित किया जायेगा।

कृप्या अपने दिये हुए अक्षर पर खुद गाना ना गायें। अपना अक्षर देने के बाद कृप्या धैर्य रखें और 2-3 मिनट इंतजार करने के बाद कमेंट पन्ने को रिफ्रेश या रिलोड करें। F5 दबा कर, अपने दिये अक्षर के बाद गाये गानों को जरूर पढें, अगर कोई गलती करता है तो सबको सचेत करें। चेन को टूटने ना दें, अगर चेन टूटती है तो सबको बतायें और वहीं से शुरू करें जहां से चेन टूटी थी। अगर एक ही अक्षर पर दो टिप्पणियां आती हैं तो पहले पब्लिश हुई टिप्पणी के दिये अक्षर पर गाना लिखें। झुंझलायें नहीं और जल्दी से रिफ्रेश करके टिप्पणी लिखें।

पिछले सप्तहा मै टिपण्णी विजेता यानि जिन्होने सब से ज्यादा टिपण्णियां दी....
प्रथम स्थान पर विजेता है हमारी संगीता पुरी जी सब से ज्यादा टिपण्णियां करीब १०६
दुसरे स्थान पर विजेता हौ हमारे प्रकाश गोविन्द इन्होने ९८ टिपण्णियां की है
तीसरे स्थान पर विजेता है हमारी Nirmla Kapila जिन्होने ६० से ऊपर टिपण्णियां की है
तालियां जोर दार जी

अरे अरे सुनो भई ओर कल की आंतक्षरी मै विजेता बनी फ़िर से हमारी सब की गत्‍यात्‍मक ज्‍योतिष विशेषय्ग्या ओर हम सब के भाविषया का हाल बताने वाली संगीता पुरी जी
अब फ़िर से जोर दार तालियां, ओर हां भई मै इस पापी पेट के लिये सुबह काम पर जाता हुं, लेकिन मेरी जगह समभालते है आज के होनहार नोजवान
अन्तर सोहिल जी ओर इन सब आंताक्षरी का श्रे भी उन्हे ही जाता है, ओर फ़िर शाम को मै आ जाता हुं, तो अब हमारे नोजवान साथी अन्तर सोहिल जी के लिये भी जोर दार तालियां.
हमारी टीम ने सोचा कि हम इस ब्लांग का नाम बदल दे, लेकिन फ़िर सोचा क्यो? क्यो भाई हमे भी अभी भी शिकायत है, अरे आप सभी क्यो नही आते आंतक्षरी खेलने, एक बार आओ फ़िर देखे केसे आप बचपन मै लोट जाते है, हम सब को भी कभी कभी बच्चा बनाना चाहिये, तभी तो हम अपने बच्चो के दोस्त बन पायेगे....
तो आईये ओर हम संग खेले ओर थोडी देर के लिये सब गम भुल जाये...
तो चले आज की आंतक्षरी की तरफ़.. ओर आज तो आप के होंठो पर एक सुंदर सी मुस्कुराहट ले ही आए हम जी
किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार
किसीका दर्द मिल सके तो ले उधार
किसीके वास्ते हो तेरे दिल में प्यार
जीना इसी का नाम है
"ह" से

मुझे शिकायत है !!!

मुझे शिकायत है !!!
उन्होंने ईश्वर से डरना छोड़ दिया है , जो भ्रूण हत्या के दोषी हैं। जिन्हें कन्या नहीं चाहिए, उन्हें बहू भी मत दीजिये।