मेरे प्यारे प्यारे साथियो, अभी देश के अगले चुनाव मे काफ़ी देर हे, लेकिन उस चुनाव के लिये हमे अभी से तेयारी कर लेनी चाहिये, ओर हम चाहते हे कि हम भी सब मिल कर एक नयी पार्टी बनाये, जिस का नाम ऎसा हो कि लोग बाग नाम सुन कर खुद वा खुद आये, हमे वोट दे तो चार साल तक हमे रोय़े, ओर हम उन्हे पुरे चार सालो मे मन चाहे तरीके से लुटे, अब आप सोच रहे हे चार साल क्यो? अजी जेसे ही हम पांचवे साल मे दाखिल होंगे, जनता को सुंदर सुंदर सपने दिखायेगे, जिन वस्तुओ का भाव पिछले चार साल मे हम ने २००% बढा दिया हे, इस आखरी साल मे एक दम से २०% कम कर देगे( हमारे कोन सा जेब से जाना हे), ओर अगर जनता के दुर्भाग्या से दोबारा जीत गये तो, मेरे आप के ओर सभी चोर मवालियो के हाथो मे लड्डू ही लड्डू, ओर तो ओर हमारे सभी नाते रिश्ते दारो का भी जन्म सुधर जायेगा.
तो सज्जनो ओर सज्ज्नियो सोचो मत आज से ही हमारी बेईमान पार्टी के सद्स्य बने, हमारी इस पार्टी का नाम हे* ठगबंधन* ओर हमारा चुनाव चिन्ह होगा ठेंगा, यानि जो भी हमारे ठेंगे पर मोहर लगाये गा, वो दस बीस साल पश्चतायेगा.
आप सभी मेम्बर जी को ओर जो नये मेम्बर बनाना चाहे जल्द से जल्द हमारी इस महान पार्टी के सद्स्य बने, मेम्बर बने ओर लोगो को ठगे, सद्स्य फ़ीस हम ने थोडी कम रखी हे, तो इस का मतलब यह नही कि हमारी पार्टी भुखी नंगी हे, अजी फ़ीस तो दिखाने के लिये हे, बाकी काम तो हमारे अर्थशास्त्री जी समझा देगे, लेकिन डरे नही अगर एक रुपया डालोगे तो उस से १०० रुपये बना सकते हो.
हमारी पार्टी के झंडे का रंग विलकुल सफ़ेद होगा, ओर उस पर हमारा ठेंगा काले रंग मे होगा, जल्दी किजिये हमे हर राज्य मे हजारो सेवक( गुंडे बदमाश) चाहिये, हजारो सदस्य चाहिये(ठग) काम बहुत हे समय सिर्फ़ दो साल का, आज ही हमारी बेव साईट पर जा कर अपना अपना काम लिखवाये thaagbhandhan chor uchakk.ath.lot.pot
आप सब की सदस्यता के फ़ार्म हमे किसी भी तरह से ३२ मार्च से पहले पहले मिल जाने चाहिये, सब तरह की सिफ़ारिस भी चलेगी रिश्वत के संग,बदनाम, लुच्चे लफ़ंगो, कातिलो ओर दंगा फ़सादियो को इस पार्टी मे उच्च पद दिये जायेगे.
जोर से बोलो *ठगबंधन* मुरदा वाद